खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

लोकतंत्र के महापर्व का आज दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान होगा उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास थीं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं…

नईदिल्ली (ए)। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के दूसरे चरण में आज (शुक्रवार को) देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर 15.88 करोड़ मतदाता 1,202 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे।

दूसरे चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में 8-8, एमपी में 6, असम-बिहार में 5-5, छत्तीसगढ़ व बंगाल में 3-3 व मणिपुर, त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

दूसरे चरण में भाजपा की ओर से हेमा मालिनी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राजीव चंद्रशेखर, अरुण गोविल, कांग्रेस के राहुल गांधी, भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर जैसे दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ था।

 

राज्य सीटें उम्मीदवार
असम 5 61
बिहार 5 50
छत्तीसगढ़ 3 41
जम्मू कश्मीर 1 22
कर्नाटक 14 247
केरल 20 194
मध्य प्रदेश 6 80
महाराष्ट्र 8 204
मणिपुर 1 4
राजस्थान 13 152
त्रिपुरा 1 9
उत्तर प्रदेश 8 91
पश्चिम बंगाल 3 47

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button