दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लोगो”/”मोनो” की डिजाइन भेजने के लिए बढ़ी तिथि, अब 21 मार्च तक ले सकते हैं भाग, डिजाइन भेजकर 51000 पुरस्कार प्राप्त करने का सुनहरा मौका

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के नए “लोगो”/”मोनो” के सृजन के लिए निगम ने डिजाइन तैयार कर मेल आईडी nigambhilai2022@gmail.com पर प्रेषित करने तथा विजेता को स्पॉन्सर के माध्यम से 51000 पुरस्कार राशि देने प्रतियोगिता का आयोजन किया है।

महापौर नीरज पाल एवं गठित कमेटी के सदस्यों ने नए “लोगो”/”मोनो” के सृजन की महत्ता को देखते हुए इसके लिए नियम शर्ते तैयार करवाई है और नागरिक सहभागिता को उन्होंने महत्व दिया है।

डिजाइन भेजने के लिए पहले फरवरी के अंतिम माह तक की तिथि तय की गई थी, फिर 10 मार्च और अब कॉन्पिटिशन को देखते हुए अंतिम तिथि 21 मार्च कर दी गई है। अंतिम तिथि 21 मार्च तक डिजाइन निगम के निर्धारित मेल आईडी पर भेज सकते हैं।

51 हजार पुरस्कार राशि जीतने का मौका मिल रहा है। वहीं निगम को एक नया “लोगो”/”मोनो” एक नए संदेश के साथ भिलाई को खुद का अपना “लोगो”/”मोनो” मिल जाएगा। अब तक 200 से अधिक डिजाइन मेल आईडी पर प्राप्त हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button