खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, सेंट जॉर्ज पार्क में आज मुकाबला

भारतीय टीम ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया था, इस तरह आज भारतीय टीम सेंट जॉर्ज पार्क में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी…

नईदिल्ली (ए)। आज 19 दिसंबर मंगलवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे खेला जाएगा. दोनों सेंट जॉर्ज पार्क में आमने-सामने होगी. टीम इंडिया ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया था. इस तरह भारतीय टीम सेंट जॉर्ज पार्क में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. क्या इस मैच में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेगी? बहरहाल, हम आपको देंगे मैच टाइमिंग, वेन्यू, प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी न्यूज।

सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा दूसरा वनडे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा वनडे सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. वहीं, यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 4.30 बजे शुरू होगा. लेकिन क्या टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेगी? बहरहाल, इस बात के आसार बेहद कम है कि टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अवेश खान, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- रीज़ा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, लिज़ाद विलियम्स, वियान मुल्डर और ओटनील बार्टमैन।

कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट?भारतीय समयनुसार मैच शाम 4.30 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट देख पाएंगे. इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को आसानी से हार दिया था. साउथ अफ्रीकी टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 27.3 ओवर में 201 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस तरह भारतीय टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button