खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ, कहा- खेल हम सभी को एक टीम भावना के साथ काम करने की प्रेरण देता है

अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल हम सभी को एक टीम भावना के साथ काम करने की प्रेरण देता है…

लखनऊ (ए)। 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी क्रिकेट खेला. इस दौरान सीएम योगी का क्रिकेट के मैदान पर अलग अंदाज देखने को मिला. इसका वीडियो भी सामने आया है, जहां क्रिकेट के मैदान पर सीएम योगी बल्ले से अपना हुनर दिखा रहे हैं।

अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि खेल हम सभी को एक टीम भावना के साथ काम करने की प्रेरण देता है, हमरा पारवारिक जीवन हो या सार्वजनिक जीवन हो. सीएम योगी ने कहा कि अगर हमारे सामने हमारे पास टीम वर्क करने की क्षमता है तो हमारी सफलता की गुजाइंश उतनी ही हो जाती है. खेल सबसे पहले एक टीम भावना के साथ हम सबको सम-विषम परिस्थिति में लड़ने की एक नई प्रेरणा देता है।

सीएम योगी ने इस कार्यक्रम के फोटो शेयर कर लिखा-“आज लखनऊ में आयोजित 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में खेल गतिविधियों का विस्तार हुआ है. ‘खेलो इंडिया’, ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘सांसद खेलकूद प्रतियोगिता’ इसके प्रमाण हैं. प्रतियोगिता में देश भर से सम्मिलित सभी टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”

खेल इंडिया खेलो, फिट इंडिया मूवमेंट या सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता हो जहां इन्होंने खेल सांस्कृति को आगे बढ़ाया है. युवा इसमें आगे आ रहे हैं और वहीं सरकार ने भी अपने स्तर पर तमाम प्रयास किए हैं. हम लोगों ने अभी ओलंपिक और पैरालंपिक में जिन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और देश के लिए मेडल जीते, उत्तर प्रदेश के उन खिलाड़ियों को हमने पिछले सप्ताह ही लखनऊ में आमंत्रित कर उनका स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत घोषणाएं की हैं और बहुत से कार्यक्रम प्रारंभ हुए हैं. चाहे वो अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि को बढ़ाने का काम हो, अब किसी भी अधिवक्ता की आकस्मिक निधन पर पहले जो 1.5 लाख मिलता था उस राशि को बढ़ाकर हमने 5 लाख कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button