छत्तीसगढ़फीचर्ड

वन विभाग ने 201 नग कीमती लकड़ी के अवैध चिरान किए जप्त, अनुमानित मूल्य 01 लाख ₹

रायपुर। वन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज छापामार कार्रवाई में वनमंडल बिलासपुर के अंतर्गत ग्राम बांधा (भौंराकछार) में 201 नग कीमती प्रजाति के लकड़ी के अवैध चिरान जप्त किए गए। जिसका अनुमानित मूल्य एक लाख रूपए की राशि से अधिक आंका गया है।
इस संबंध में सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देशन में गठित टीम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक यह कार्रवाई की गई। इस दौरान वन परिक्षेत्र तखतपुर के अंतर्गत ग्राम बांधा में तीन अलग-अलग व्यक्तियों के घर से अवैध लकड़ी चिरान और फर्नीचर निर्माण के सामग्रियों को जप्ती की कार्रवाई की गई। इनमें आरोपी व्यक्तियों के विरूद्ध वन अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में उप वनमंडलाधिकारी विवेक चौरसिया, डी.एन. त्रिपाठी, सुनिल कुमार बच्चन तथा चूणामणि सहित अचानकमार टाईगर रिजर्व और पुलिस विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

Related Articles

Back to top button