Uncategorised

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने जनरल परेड का किया निरीक्षण, अच्छे गणवेश धारण करने वाले को किया पुरस्कृत

रायपुर।  आज दिनांक 19.02.2021 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रक्षित केन्द्र स्थित पुलिस परेड़ ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधि./कर्म. के जनरल परेड़ का निरीक्षण किया गया। परेड़ निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड़ में शामिल पुलिस अधि./कर्म. का मनोबल बढ़ाये जाने के साथ ही कोरोना काल में बचाव के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुये बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। पुलिस अधि./कर्म. के कार्यो में आ रहीं कठिनाईयों और व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया। परेड़ में अच्छी गणवेश धारण करने वाले अधि./कर्म. को पुरस्कृत भी किया गया।
इस दौरान एम.एस.चन्द्रा उप पुलिस अधीक्षक लाईन, सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, चन्द्रप्रकाश तिवारी रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button