दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वर्ल्ड अल्जाइमर डे पर SP डॉ.अभिषेक पल्लव पहुंचे वृद्धजनों के बीच: उनकी सुविधाओं और स्वास्थ्य का हाल जाना; शाल, श्रीफल और फलों की टोकरी प्रदाय कर उनके स्वस्थ रहने की कामना की

 

भिलाई। दिनांक 21.09.2022 को अंतर्राष्ट्रीय अल्जाइमर दिवस के उपलक्ष पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के द्वारा सुपेला क्षेत्र स्थित वृद्ध आश्रम पहुंच कर वृद्ध जनों से भेंट मुलाकात कर उनकी सुविधाओं और स्वास्थ्य का हालचाल जाना। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा वृद्धजनों में होने वाली अल्जाइमर बीमारी के संबंध में बताया गया कि यह बीमारी एक प्रकार से भूलने वाली बीमारी है जिसमें काफी तेज गुस्सा आना, नींद ना आना, दैनिक कार्यों को ठीक से न कर पाना आदि का सामना बढ़ती उम्र के साथ करना पड़ सकता है।

जिसमे बहुत ही देखभाल को आवश्यकता की जरूरत रहती है एव बीमार व्यक्ति को आईडी कार्ड या अन्य चीजें लगाकर रखने की आवश्यकता है, जिससे उनके गुमने पर उनको वापस उनके घर पहुंचाया जा सके। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन पर एक मेडिकल कैम्प का वृद्धजनों के लिए आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर्स की टीम वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा वृद्ध जनों को शाल, श्रीफल भेंट कर फलों की टोकरी प्रदाय कर उनके स्वस्थ रहने की कामना भी किया एवं भविष्य में किसी प्रकार की जरूरत होने पर अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया। उपरोक्त कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल, थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा, पार्षद रवि कुर्रे, निशांत जैन सहित सुपेला पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button