खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने किया प्रेस कांफ्रेंस: पिच, टॉस और प्लान को लेकर दी पूरी जानकारी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े खुलासे किए हैं…

अहमदाबाद (ए)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े खुलासे किए हैं. भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया को लेकर कहा कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले आठ मैच जीते हैं. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि इस विश्व कप की 2 साल पहले से तैयारी हो रही है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमें उनके प्रभावी होने से कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने अपने आखिरी 8 मै जीते हैं. ये अच्छा मुकाबाल होगा और दोनों टीमें खेलने के काबिल हैं. हिटमैन ने कहा कि ये मेरा सबसे बड़ा मूमेंट है. मैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते ही बड़ा हुआ हूं।

हमें इस बात पर ध्यान देना है कि ज़रूरी क्या है. बहुत फोकस और टाइम इस बात को दिया गया है कि हमें उसी पर डटे रहना है. हमने पहले मैच से एक चीज को बरकरार रखा है और वो है शांति. एक भारतीय क्रिकेटर होने के नाते आपको दवाब झेलना पड़ता है और ये स्थिर है. एक एलीट खिलाड़ी के रूप में आपको आलोचनाओं, दवाब और प्रशंसाओ को झेलना पड़ता है।

प्लेइंग इलेवन पर दिया बड़ा अपडेट भारतीय कप्तान ने फाइनल मुकाबले की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात करते हुए कहा कि सभी 15 खिलाड़ियों के पास खेलने का मौका है. हम आज और कल पिच और परिस्थितियों का जायजा लेंगे. 12-13 लोग तैयार हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन सेट नहीं है और मैं चाहता हूं कि सभी 15 खिलाड़ी मैच के लिए तैयार रहें।

स्लो होगी पिच भारतीय कप्तान ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर कहा कि भारत-पाक मुकाबले में घांस नहीं थी, लेकिन इस बार हल्की घांस है. मैंने आज पिच नहीं देखी, लेकिन ये स्लो होगी. हम कल पिच देखेंगे और फिर परिस्थितियों तक पहुंचेंगे. खिलाड़ियों को इस बारे में पता है. परिस्थितियां बदली हैं, तापमान कम हुआ है।

टॉस बनेगा बॉस? हिटमैन ने कहा कि टॉस फैक्टर नहीं होगा यानी टॉस अहम नहीं होगा. हम अच्छी तरह से परिस्थितियों को जानेंगे और अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।

प्लान पर रहना है रोहित शर्मा आगे कहा बताया कि आज वैकल्पिक अभ्यास सत्र है. मैच की ओर बढ़ते हुए हम जानते हैं कि हमें क्या करना है. हम जानते हैं कि बाहर का माहौल, उम्मीदें, दवाब और आलोचनाएं कैसी हैं. हमें अपने प्लान पर रहना है।

कंडीशन के हिसाब से खेलने को तैयार हैं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में टीम के अटैकिंग अप्रोच पर भी बात की. उन्होंने कहा, वर्ल्ड कप से पहले वो अलग तरह से खेलना चाहते थे. मुझे नहीं पता था कि क्या होगा. हालांकि, मेरा प्लान था. ये सही हुआ तो भी और अगर गलत होता तो भी. इंग्लैंड के खिलाफ आपने देखा होगा. मैंने अपने खेल में बदलाव किया. अनुभवी खिलाड़ी ऐसे ही करते हैं. मैं हर स्टेज के लिए तैयार हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button