खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप में कोहली का कद होता जा रहा है विराट, रोहित शर्मा को दिया पछाड़: रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

विराट कोहली वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में टॉप पर पहुंच गए हैं. विराट कोहली ने 5 मैचों में 118.00 की एवरेज से 354 रन बनाए हैं…

धर्मशाला (ए)। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार पांचवी जीत दर्ज की. टीम इंडिया की जीत के हीरो विराट कोहली रहे. विराट कोहली ने 104 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली. वहीं, इस पारी के बाद विराट कोहली वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में टॉप पर पहुंच गए हैं. विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया. अब रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

अब तक विराट कोहली ने 5 मैचों में 354 रन बनाए. पूर्व भारतीय कप्तान की एवरेज 118.00 की रही है. वहीं, रोहित शर्मा ने 5 मैचों में 311 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा की एवरेज 62.20 रही है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं. मोहम्मद रिजवान ने 4 मैचों में 98 की एवरेज से 294 से बनाए हैं।

अब तक वर्ल्ड कप में ऐसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 116 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 56 गेंदों पर 55 रन बनाकर नाबाद लौटे. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली जल्दी पवैलियन लौट गए. पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 18 गेंदों पर 16 रन बनाए. लेकिन इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ शानदार वापसी की. बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने 97 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए. वहीं, अब न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 104 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली. इस तरह विराट कोहली 5 मैचों में 118.00 की एवरेज से 354 रन बना चुके हैं. बहरहाल, भारतीय फैंस को उम्मीद है कि आगामी मैचों में भी विराट कोहली के बल्ले से रनों की बारिश होगी।

भारत ने विश्व कप 2023 के 21वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया. टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने शाहिद अफरीदी का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. कोहली ने छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है।

दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान रोहित ओपनिंग करने आए. इस दौरान उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन बनाए. रोहित ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. उन्होंने इन छक्कों की मदद से रिकॉर्ड बना दिया. रोहित एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. रोहित ने इस साल 51 छक्के लगाए हैं।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है. उन्होंने साल 2015 में 58 वनडे छक्के लगाए थे. इस मामले में क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं. गेल ने साल 2019 में 56 छक्के लगाए थे. रोहित ने इस साल 51 छक्के लगाए हैं. शाहिद अफरीदी पीछे रह गए हैं. उन्होंने साल 2002 में 48 छक्के लगाए थे।

गौरतलब है कि धर्मशाला में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 273 रन बनाए. इस दौरान डेरिल मिशेल ने शतक जड़ा. उन्होंने 130 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 48 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए कोहली ने 95 रन बनाए. उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्के लगाए. शुभमन गिल 26 रन बनाकर आउट हुए।

अगर विश्व कप 2023 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो भारत टॉप पर है. भारत ने 5 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं. उसके पास 10 पॉइंट्स हैं. न्यूजीलैंड ने 5 मैच खेले हैं. इस दौरान उसने 4 मैच जीते हैं और एक मैच में हार का सामना किया है. उसके पास 8 पॉइंट्स हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button