खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप 2023 का आज पहला मैच खेलेगी भारतीय टीम, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

2023 वनडे वर्ल्ड कप में आज रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा. जानिए इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है…

चेन्नई (ए)। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में आज यानी रविवार, 8 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी. इस मैच से पहले स्टार ओपनर शुभमन गिल का बीमार होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा हुआ है कि गिल वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे. दरअसल, गिल को डेंगू हो गया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमों के लिए यह 2023 वर्ल्ड कप का पहला मैच है. ऐसे में दोनों जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज़ करना चाहेंगी।

शुभमन गिल की गैर-मौजूदगी में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी का आगाज़ कर सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर विराट कोहली का खेलना तय है. ईशान जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि टीम इंडिया को गिल की कमी नहीं खलेगी।

चार नंबर पर श्रेयस अय्यर खेल सकते हैं. अय्यर ने 2023 एशिया कप से टीम में वापसी की है. वह अच्छी लय में दिख रहे हैं. इसके बाद पांच नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का खेलना तय है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या छह का भी छह नंबर पर खेलना तय है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. यहां कि पिच स्पिनर्स के लिए मुफीद रहती है. ऐसे में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. इसका मतलब है कि कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को तिकड़ी एक्शन में दिख सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के कंधो पर रहेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button