खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले Adidas India ने टीम इंडिया की नई जर्सी रिलीज़ की

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी रिलीज़ कर दी गई है. WTC फाइनल में भारतीय टीम पहली बार यह जर्सी पहनेगी…

नईदिल्ली (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले Adidas India ने टीम इंडिया की नई जर्सी रिलीज़ कर दी है. हाल ही में Adidas भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पॉन्सर बना है. गुरुवार शाम को नई जर्सी को रिलीज़ किया गया. टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट के लिए जर्सी लॉन्च की गई है।

नई जर्सी रिलीज़ करने का वीडियो Adidas India ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए शेयर किया है. इस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, एक ऑइकॉनिक मोमेंट. एक ऑइकॉनिक स्टेडियम. नई टीम इंडिया जर्सी का परिचय.” वीडियो में देखा जा सकता है कि यह जर्सी मुंबई के ऑइकॉनिक वानखेड़े स्टेडियम से निकलती हुई दिख रही हैं. भारतीय टीम ने इसी मैदान पर 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था।

भारतीय टीम 7 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में पहली बार नई जर्सी पहनेगी. WTC 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाएगा. इस जर्सी से पहले टीम इंडिया नई किट में अभ्साय करती हुई दिखी थी, जो Adidas ने ही डिज़ाइन की थी. वनडे और टी20 इंटरनेशनल के लिए भी अलग-अलग जर्सी लाई गई हैं. हालांकि दोनों का कलर ब्लू ही है, लेकिन कुछ फर्क है. वहीं टेस्ट के लिए व्हाइट कलर की जर्सी है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले महीने Adidas को नए किट स्पॉन्सर के रूप में अनाउंस किया था. बीसीसीआई द्वारा जारी किए स्टेटमेंट में कहा गया था, “मार्च 2028 तक चलने वाला कॉन्ट्रेक्ट एडिडास को खेल के सभी प्रारूपों में किट बनाने के लिए खास अधिकार देगा. एडिडास बीसीसीआई के लिए सभी मैच, अभ्यास और यात्रा वस्त्रों के लिए इकलौता आपूर्तिकर्ता होगा – जिसमें पुरुष, महिला और युवा टीमें शामिल हैं. जून 2023 से टीम इंडिया पहली बार तीन धारियों में नजर आएगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स के दौरान अपनी नई किट का आगाज करेगी।” 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button