खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

काशी विश्वनाथ मंदिर में दान का टूटा रिकार्ड, सावन में हुई जमकर धन वर्षा

सावन में चढ़ावे का आंकड़ा 3 करोड़ 40 लाख 71 हजार 065 था. इस साल सावन में श्रद्धालुओं ने चढ़ावे का रिकॉर्ड तोड़ दिया. काशी विश्वनाथ मंदिर के खजाने में पांच गुना वृद्दि हुई…

वाराणसी (ए)। कॉरिडोर बनने के बाद काशी विश्वनाथ धाम में दान के सारे रिकॉर्ड टूट गए. भक्तों ने बाबा का दर्शन कर चढ़ावे का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पिछली बार की तुलना में श्रद्धालुओं ने पांच गुना ज्यादा चढ़ावा चढ़ाया है. पवित्र सावन के महीने में 1.63 करोड़ 17 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन कर 16.89 करोड़ रुपये दान दिए. काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि इस बार सावन में 16.89 करोड़ रुपये बाबा को समर्पित किए गए. 2022 के सावन में चढ़ावे का आंकड़ा 3 करोड़ 40 लाख 71 हजार 065 था. इस बार सावन में 1.63 करोड़ 17 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर हाजिरी लगाई. रिकॉर्ड दान आने की वजह मूलभूत सुविधाओं समेत बाबा के दर्शन को आसान बनाया है।

गौरतलब है कि इस वर्ष अधिकमास होने के कारण सावन करीब दो महीने का था. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की सुविधाओं में लगातार बेहतरी का प्रयास कर रहा है. दर्शनार्थियों और पर्यटकों की बेहतर और सुगम दर्शन व्यवस्था में 50 कर्मचारी कार्यरत हैं. दर्शनार्थियों को बेहतर सुरक्षा और सुविधा दिलाने के लिए दो सौ सफाईकर्मी और 100 कर्मचारियों को लगाया गया है. काशी विश्वनाथ धाम में लॉकर और हेल्पडेस्क भी स्थापित हैं।

विश्वनाथ धाम का नया भव्य स्वरूप में आना ऐतिहासिक घटना रही. लोकार्पण के बाद का दो साल भी कई मायने में अभूतपूर्व रहा. सबसे खास बात श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 20 गुना हो गई. श्री काशी विश्वनाथ धाम पहले 3000 स्क्वॉयर फीट में था. अब दायरा पांच लाख स्क्वॉयर फीट का हो गया है. श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं में इजाफा किया गया है. यही वजह है कि भक्तों को बाबा का दर्शन आसान हुआ है. काशी विश्वनाथ मंदिर का खजाना बढ़ने से भक्तों में खुशी की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button