छत्तीसगढ़फीचर्ड

वर्ष 1996 में दर्ज अपराध में जप्त 25 किलो विस्फोटक पदार्थ एवं 02 किलो डेटोनेटर का किया गया नष्टीकरण

पुलिस द्वारा विस्फोटक पदार्थ का किया गया विधिवत नष्टीकरण…वर्ष 1996 में थाना सुहेला में दर्ज अपराध में जप्त 25 किलो विस्फोटक पदार्थ एवं 02 किलो डेटोनेटर को का किया गया नष्टीकरण…नस्तीकरण हेतु गठित पुलिस अधिकारियों, बीडीएस स्टाफ की उपस्थिति में फायरिंग रेंज हटौद में किया गया नस्तीकरण…

बलौदाबाजार। दिनांक 31.07.2024 को फायरिंग रेंज हटौद में वर्ष 1996 में थाना सुहेला में दर्ज अपराध में जप्त विस्फोटक पदार्थ का विधिवत नष्टीकरण किया गया। थाना सुहेला में अपराध क्र. 29/1996 धारा 05 विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण में 25 किलो विस्फोटक पदार्थ एवं 02 किलो डेटोनेटर जप्त किया गया था।

जिसे नष्टीकरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था।

उक्त टीम में शामिल उप पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव, अमृत कुजुर, निरीक्षक रघुवीर सिंह, लखेश केंवट, बीडीएस टीम रायपुर से उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह परिहार एवं रक्षित केंद्र बलौदाबाजार से सउनि आर्म्स निलेश वानखेड़े की उपस्थिति में फायरिंग रेंज हटौद में उक्त विस्फोटक पदार्थों का आज विधिवत नष्टीकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button