दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वाटसअप पर अश्लीलता फोटो भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; आरोपी पिछले 5 वर्षो से दूसरे का नाम का मोबाईल सीम कर रहा था उपयोग

 

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक पल्लव, अति0 पुलिस अधीक्षक( ग्रामीण ) अंनत साहु एवं उप पुलिस अधीक्षक बालको के विरूद्ध अपराध शाखा संजय पुढीर के मार्गदर्शन में एन. सी. आर. बी. नई दिल्ली से प्राप्त सोशल मिडिया में बच्चो से संबधित चाईल्ड पोर्नोग्राफी विडियो के संबध में सायबर टीप लाईन प्राप्त हुआ था जिसमें मोबाइल नंबर 7000671374 के धारक पंकज लहरी के नाम बताया गया जिसे सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त किया गया जो उक्त मोबाईल को
अहिवारा एव ग्राम धिकुडिया में संचालित होना पता चला जिसके आधार पर उक्त मोबाईल न0 7000671374
के धारक के विरूद्ध वाटसअप के माध्यम से वाटसअप सोशल मिडिया में चाईलड पोर्नोग्राफी / बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो अपलोड़ किया गया था।

उक्त मोबाइल नम्बर धारक का कृत्य धारा 67 ( क ) 67 ( ख ) आई.टी. एक्ट का घटित करना पाये जाने से धारक / वाटसअप संचालक के विरूद्ध थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग में अपराध क्रमांक 394/2022 धारा 67 (क), 67 ( ख ) आई. टी. एक्ट दर्ज किया गया। कायमी तत्काल पश्चात थाना नंदिनी नगर पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में तकनीकी विवेचना सायबर सेल से प्राप्त कर उक्त मोबाईल नंबर 7000671374 का उपयोग विगत कई वर्षो से अहिवारा एवं धिकुडिया में होना पता चलने पर उक्त मोबाईल नंबर पर सम्पर्क कर धेराबंदी कर रेड किया जो उक्त मोबाईल नंबर का उपयोग सचिन बंछोर पिता अमृत
लाल बंछोर उम्र 24 साल साकिन ग्राम धिकुडिया थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग के द्वारा करना पाया गया।

जिनके द्वारा पूछताछ में बताया कि उक्त मोबाईल का उपयोग विगत 05 वर्षो से मोबाईल धारक पंकज लहरी के नाम पर करना तथा दिनांक घटना को घटना घटित करना स्वकार किये जाने पर गिर0 कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है। प्रकरण में विवेचना जारी है प्रकरण में तकनीकि सहायता प्राप्त कर निराकरण में निरीक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक कमल नारायण, आरक्षक ऋषि बंछोर की सराहनीय
भूमिका है।

दुर्ग पुलिस अपील करती है कि बच्चों से सम्बंधित किसी भी तरह का अश्लील पोस्ट सोशल मिडिया फेसबुक इस्टाग्राम, टिवटर, वाटसअप में अपलोड / शेयर करना दंडनीय है । तथा दूसरो के नाम दर्ज मोबाईल सीम का उपयोग करना भी दंडनीय है। ऐसे कृत्यों से स्वयं भी दूर रहे व अपने सम्बन्धितों को भी दूर रहने की समझाइश दें। पुलिस लगातार ऐसे पोस्ट को मोनिटरी कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां की जा रही है।

Related Articles

Back to top button