खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

वायनाड से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी! कांग्रेस की सीईसी की बैठक में लगी मुहर, पहली लिस्ट पर चर्चा जारी

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है. तेलंगाना और केरल को लेकर सीईसी की बैठक खत्म हो चुकी है और बाकी राज्यों के लिए अभी भी मंथन जारी है…

नईदिल्ली (ए)। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार (7 मार्च) को हो रही बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सीट फाइनल हो गई है. कांग्रेस की पहली सूची में राहुल गांधी का नाम शामिल होगा. राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए गुरुवार (7 मार्च) को कंग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है. इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्‍यक्ष मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं. सीईसी की बैठक में विभिन्न स्कीनिंग कमेटी की ओर से भेजे नामों में से उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जाती है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मणिपुर की 60 सीटों पर नाम तय होने की की संभावना है. तेलंगाना और केरल के लिए सीईसी की बैठक खत्म हो चुकी है और बाकी राज्यों के लिए अभी भी बैठक जारी है. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली कांग्रेस घोषणापत्र समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक मसौदा घोषणापत्र तैयार किया था।

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी और वायनाड दो सीटों पर चुनाव लड़े थे. अमेठी सीट पर उन्हें मौजूदा केंदीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं वायनाड सीट पर राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पिछले सप्ताह बीजेपी की ओर से 195 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी. बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 28 महिलाओं और 47 युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button