दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वायर रॉड मिल ने बनाया उत्पादन का नया रिकॉर्ड, ब्लास्ट फर्नेस विभाग के कार्मिकों की पत्नियों ने जाना भिलाई इस्पात संयंत्र की कार्य प्रणाली

भिलाई। 25 नवंबर 2023 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की वायर रॉड मिल ने 6 एमएम आयाम में 1675 टन (1727 कॉइल) प्लेन वायर राॅड्स का उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। मिल ने 29 जुलाई 2023 को दर्ज 1618 टन (1688 कॉइल) प्लेन वायर राॅड्स के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार करते हुए नया रिकाॅर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। इस रिकाॅर्ड को बनाने के 6 दिन पूर्व मिल ने टीएमटी वायर रॉड्स की रोलिंग में नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया था। 19 नवंबर 2023 को डब्ल्यूआरएम ने 8 और 10 मिलीमीटर (मिमी) के सेक्शन में 1657 टन टीएमटी एफई 500 डी इक्यूआर वायर रॉड्स की रोलिंग कर, 10 अप्रैल 2023 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 1632 टन के के रिकॉर्ड को पार किया।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के पहले सात महीने अप्रैल से अक्टूबर 2023 की अवधि में वायर रॉड मिल ने पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन में 31.9 प्रतिषत की वृद्धि दर्ज की है। मिल ने अप्रैल से अक्टूबर 2023 की अवधि में 2,57,989 टन का उत्पादन दर्ज करते हुए, अप्रैल से अक्टूबर 2022 में स्थापित 1,95,655 टन के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ा। प्लेन वायर राॅड्स के अतिरिक्त वायर रॉड मिल स्पेशल ग्रेड स्टील में उच्च जंगरोधी और भूकंपरोधी ग्रेड के टीएमटी वायर रॉड्स तथा इलेक्ट्रोड क्वालिटी (ईडब्ल्यूएनआर) आईएस-2879 का उत्पादन करती है।

ब्लास्ट फर्नेस विभाग के कार्मिकों की पत्नियों ने जाना भिलाई इस्पात संयंत्र की कार्य प्रणाली भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में कार्यरत 21 कार्मिकों की पत्नियों को “आप भी जानिए” कार्यक्रम के अंतर्गत, अपने पतियों के कार्यस्थल के साथ-साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभाग जैसे कि ब्लास्ट फर्नेस 8 (महामाया), रेल मिल, वाॅयर राॅड मिल, एसएमएस-3 एवं प्लेट मिल का भ्रमण करवाया गया।

“आप भी जानिए” कार्यक्रम कार्मिक विभाग के द्वारा परिवार जनों से अपनत्व एवं पारिवारिक रिश्ते के निर्माण की दिशा में तथा उन्हें संयंत्र से परिचय करवाने हेतु आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य, भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों के कार्यक्षेत्र, कार्य-प्रणाली एवं माहौल से उनके परिवार का परिचय कराना है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ, मानव संसाधन विकास केन्द्र के सभागार में, मुख्य महाप्रबन्धक (ब्लास्ट फर्नेस) सौम्य तोकदार की अध्यक्षता में किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाप्रबन्धक (कार्मिक) शीजा मैथ्यू, महाप्रबन्धक (ब्लास्ट फर्नेस) विकास नशीने व विभागीय सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक प्रबन्धक (कार्मिक) अजय कुमार विशेष रुप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सहायक महाप्रबन्धक (कार्मिक) बीजू जाॅर्ज ने सभी कार्मिकों के जीवन साथियों का स्वागत करते हुए “आप भी जानिए” कार्यक्रम के उद्देश्य, संयंत्र के उत्पादन एवं लाभ में कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार की सहभागिता के महत्व को बताया। जिससे कार्मिक के परिवार जन अनजान एवं अनभिज्ञ रह जाते हैं।

सौम्य तोकदार, शीजा मैथ्यू एवं अजय कुमार सभी ने अपने-अपने उद्बोधन में कार्मिकों के जीवन साथियों को संयंत्र की कार्यक्षेत्र, उत्पादन व सुरक्षित कार्य प्रणाली में जीवन साथियों के योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय सुरक्षा अधिकारी विकास नशीने के द्वारा सुरक्षा के महत्व के बारे में एक प्रस्तुतिकरण भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में कार्मिकों की पत्नियों से “आप भी जानिए” कार्यक्रम के सम्बन्ध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया ली गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक विभाग (ब्लास्ट फर्नेस), अन्य विभागों के अधिकारी एवं सभी कर्मचारियों के सराहनीय सहयोग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button