खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

वाराणसी में चल रहा था रोड शो, पीएम मोदी ने एंबुलेंस देख रुकवाया अपना काफिला

पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान पीएम का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम इस दौरे पर काशी को 19,000 करोड़ रुपये की सौगात देंगे…

वाराणसी (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे के लिए काशी पहुंचे. वायुसेना के विशेष विमान से पीएम मोदी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे थे. इसके बाद प्रधानमंत्री ने सड़क मार्ग से सीधे मिंट हाउस स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल के लिए प्रस्थान किया. इस दौरान उन्होंने रोड शो निकाला. जहां बड़ी संख्या में लोग पीएम का स्वागत करने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो के दौरान पीएम के काफिले ने एक एंबुलेंस के लिए रास्ता भी छोड़ा।

दरअसल, वाराणसी एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला गुजरते समय एक एंबुलेंस उनकी फ्लीट में जा पहुंची. जैसे ही इसकी सूचना प्रधानमंत्री को मिली उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए एंबुलेंस को पास देने के लिए कहा. अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह मामला वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है. सुरक्षा कर्मियों ने भी तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को फ्लीट के ठीक बगल से ही रास्ता दिया, जिससे एंबुलेंस की गाड़ी आसानी से आगे निकल सकी।

पीएम का जोरदार स्वागत लाल बहादुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिंट हाउस कटिंग मेमोरियल के बीच अतुलानंद चौराहे, मिंट हाउस सहित जगह-जगह बनाए गये स्वागत प्वाइंट पर बीजेपी कार्यकर्ता और काशी की जनता ने ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा कर पीएम का जोरदार स्वागत किया. नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल में नगरीय क्षेत्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

पीएम मोदी का वाराणसी का कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में शामिल होंगे व लोगों से संवाद करेंगे. पीएम मोदी रात्रि विश्राम बरेका गेस्ट हाउस में करेंगे. 18 दिसम्बर को पूर्वाह्न प्रधानमंत्री मोदी उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां मंदिर के अनुयायियों के साथ समागम करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सेवापुरी विधानसभा के बरकी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

काशी को देंगे करोड़ों की सौगात बरकी स्थित जनसभा स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी सासंद खेल प्रतियोगिता के विजेताओं से संवाद करेंगे. इसके बाद ग्रामीण विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे एवं योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 19,154 करोड़ से भी ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. जिसमें 12578.91 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 6575.61 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. इसके बाद वहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button