दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी सीईओ सचिदानंद आलोक को दी भावभीनी विदाई

दुर्ग। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग सच्चिदानंद आलोक, को जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विदाई दी। उनका तबादला महासमुन्द जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में होने पर शुभकामनाएं दी गई।

जिला पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों ने जिला पंचायत सीईओ के कार्यकाल के पलों का स्मरण किया। उन्होंने बताया कि शांत व सरल स्वभाव से कार्यों का निर्वाहन करने से सभी अधिकारी एवं कर्मचारी में कार्य के प्रति उत्साह बना रहता था। जिससे अधिकारी एवं कार्मचारियों का समय पर कार्य करने की निष्ठा बनी रहती थी।

जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव ने कहा कि उनके समय पर कार्य करने से जिले के समस्त योजना में गति आई है। श्री आलोक सभी कर्मचारी से भावनात्मक रूप से से जुड़े हुऐ थे जिससे जिले के सभी कर्मचारियों को परिवार की तरह से लेकर चल रहे थे।

विदाई समारोह में अजय मिश्रा, के.के.तिवारी, काव्या जैन, सी.ई.ओ जनपद पंचायत दुर्ग शैलेष कुमार भगत, सी.ई.ओ जनपद पंचायत धमधा प्रकाश मेश्राम, सी.ई.ओ जनपद पंचायत पाटन मनीष साहू, के.के.राजपूत, अरदीप ढीढी, अहसान उल्लाह खान, उमेश देवांगन, प्रवीण वर्मा, एवं जिला पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button