छत्तीसगढ़फीचर्ड

वाहन चेकिंग दौरान 719 नग साडी, 45 नग शर्ट पेंट का कपडा और 20 नग सफारी सूट का कपडा बरामद

आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर विशेष अभियान के तहत वाहन चेकिंग दौरान पकडाया 719 नग साडी , 45 नग शर्ट पेंट कपडा , 20 नग सफारी कपडा कुल 784 नग…कुल जुमला 5 लाख रुपये का सामान जप्त…धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया…

बिलासपुर। दिनांक 11.09.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि आगामी विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य मे लोगो को सामाग्री वितरण करने हेतु बिलासपुर की ओर पिकअप मे 4 बंडलो मे साडी कपडा भरकर ला रहे है उक्त सूचना के संबध मे तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक डी.आर.टंडन के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी अभय सिंह बैस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये एक टीम तैयार कर नयापारा चौक के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान चार बंडल गठठा मिला उक्त बंडल के संबध मे बिल पेश करने पर बिल नही होना बताया गया बंडलो को चेक करने पर 719 नग साडी , 45 नग शर्ट पेंट कपडा , 20 नग सफारी कपडा कुल 784 नग जुमला कीमती 500000 रुपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग, इस्तगाशा क्रमांक 03/2023, धारा- 102 जा.फौ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button