दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वाहन चेकिंग में ड्रग इंस्पेक्टर ने पकड़ा जानवरों की औषधि और गिफ्ट, आरोपी घूम घूम करता था बिना लाइसेंस दवा और फिजिशियन सेंपलों की आपूर्ति

दुर्ग। अहिवारा विधानसभा अंतर्गत स्तैथिक निगरानी प्वाइंट  सेमरिया की द्वितीय पाली के टीम प्रभारी बृजराज सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा दिनांक 06/11/2023 को वेटनरी औषधियों तथा उपहार वस्तुओं से भरे एक वाहन को रोककर जाँच किया गया।

वाहन से करीब 09 प्रकार की औषधियां तथा 08 प्रकार के गिफ्ट आइटम जप्त किए गए। इनकी कुल कीमत करीब 70 हजार है। आरोपी की मारूति कार भी जप्त की गई।
जाँच के दौरान दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किये जाने पर उनके द्वारा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अहिवारा एवं थाना प्रभारी नंदिनी को सूचित किया गया।

जप्त औषधियों, गिफ्ट आइटम तथा कार को थाना नंदिनी के सुपुर्द किया गया। नियमों के उल्लंघन के कारण विभिन्न धाराओं में कार्यवाही किया जा रहा है। स्थैतिक निगरानी दल के अन्य सदस्य पटवारी गगन कुमार देवांगन, आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी, आरक्षक सुनील त्रिपाठी हैं।

आरोपी विनोद कुमार कुरूद निवासी द्वारा दुर्ग, बेमेतरा तथा कवर्धा में घूम घूम कर बिना लाइसेंस की जानवरो की virbac company औषधियों, फिजिशियन सेंपलों की आपूर्ति करता था। Virbac company फिजिशियन सेंपलों की बिक्री करके टैक्स की चोरी करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button