छत्तीसगढ़फीचर्ड

विधानसभा अध्यक्ष ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम और ट्रैफिक सिग्नल का किया शुभारंभ, जनसहयोग से शहर में लगाए जायेंगे 01 करोड़ रूपए के सीसीटीवी

शहर में अत्याधुनिक ए.एन.पी.आर. कैमरा 25 नग, व्हेरीफोकल कैमरा 300 नग, पी.टी.जेड. कैमरा 10 नग एवं 80मीटर फोकस कैमरा 50 नग लगना तय किया गया है…

सी.सी.टी.व्ही. कैमरा के माध्यम से पब्लिक एनाउन्समेंट सिस्टम लगाया गया है, इन्ट्रीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम बनेगा जिसमें सारे सी.सी.टी.व्ही कैमरों को मोनिटर किया जा सकेगा एवं डायल-112 भी इसके साथ कनेक्ट किया जायेगा…

सी.सी.टी.व्ही कन्ट्रोल रूम में स्थापित नवीन सर्वर में 1000 कैमरा जोड़ने की क्षमता होगी। सी.सी.टी.व्ही. कैमरा से वाहन दुर्घटना, गुम इन्सान, अपहरण, उठाईगिरी, चोरी, लूट, मोब-लिंचिंग, हिन्सा आदि में भी अपराधी की पहचान एवं गिरफ्तारी में पुलिस को मिलेगा सहयोग…

त्रिनेत्र योजना अंतर्गत कैमरा लगाने वाले कंपनी द्वारा 2 साल की वारंटी एवं 5 साल का सर्विस कुल 7 साल तक मुफ्त सर्विस प्राप्त होगी…

 

राजनांदगांव। दिनांक 03.07.2024 को डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों द्वारा त्रिनेत्र योजना के तहत् पुलिस सी.सी.टी.व्ही. कन्ट्रोल रूम व शहर के चौक चौराहों में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा एवं ट्रैफिक सिग्नल का हुआ शुभारंभ। यह योजना कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की महत्वकांक्षी योजना थी जिसके लिए दोनों अधिकारियों द्वारा पहल करते हुए राजनांदगांव शहर के व्यापारियों एवं सामाज के विभिन्न वर्गो से लगातार मीटिंग कर राजनांदगांव शहर को सुरक्षित करने और यातायात व्यवस्था सुदृढ करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की गई। समय-समय पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा से भी उचित मार्गदर्शन मिलता रहा।

प्रशासन एवं पुलिस की पहल पर शहर के आम जनता, गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण, सभी सामाजिक वर्ग के द्वारा इस योजना को सराहा गया और उसके साथ जुड़ते गये, त्रिनेत्रम देश का ऐसा पहला प्रोजेक्ट है जो बिना किसी शासकीय मद के केवल जन सहयोग से शहर में लगभग 01 करोड़ रूपये खर्च कर सी.सी.टी.व्ही कैमरा लगाया जायेगा शहर में पूर्व से लगे 152 सी.सी.टी.व्ही. कैमरा और 03 चौक में ट्रैफिक सिग्नल लगा हुआ था जो इतने बड़े शहर और सुचारू यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त नहीं था।

इस लिए कलेक्ट एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में व्यापारियों एवं जन सहयोग से यह कल्याणकारी योजना जो शहर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपयोगी साबित होगा जिसके क्रियांन्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार कर धरातल में लाया गया। इसके तहत शहर में नये 385 सी.सी.टी.व्ही. कैमरा जिसमें अत्याधुनिक ए.एन.पी.आर. कैमरा 25 नग, व्हेरीफोकल कैमरा 300 नग, पी.टी.जेड. कैमरा 10 नग एवं 80मीटर फोकस कैमरा 50 नग लगाये जायेंगे।

शहर के विभिन्न चौक चौराओं एवं आउटर क्षेत्र में इन सी.सी.टी.व्ही. कैमरा के मदद् से वाहन दुर्घटना, गुम इन्सान, अपहरण, उठाईगिरी, चोरी, लूट, मोब-लिंचिंग, हिन्सा आदि में भी अपराधी की पहचान एवं गिरफ्तारी में पुलिस को सहयोग मिलेगा यह आम जनता के लिए अत्याधिक लाभकारी होगा। राजनांदगांव पुलिस द्वारा सी.सी.टी.व्ही. कैमरा के मदद् से विगत् 06 माह में 100 से अधिक केस किया गया है डिटेक्ट किया गया है जिसमें हत्या, लूट, वाहन चोरी, नकबजनी, नशीले पदार्थो की तस्करी आदि डिटेक्ट किये हैं। नम्बर प्लेट रीडर सी.सी.टी.व्ही. कैमरा से भविष्य में टै्रफिक ई-चालान की कार्यवाही भी की जायेगी।

डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि त्रिनेत्र योजना संस्कारधानी राजनांदगांव के लोगों की एक सार्थक पहल है राजनांदगांव की जनता ने हमेशा अच्छे कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। प्रशासन, पुलिस, पब्लिक एवं प्रेस की आपसी सामंजस्य से शहर की सुरक्षा के लिए योगदान किया गया है जो सराहनीय है। त्रिनेत्र योजना के सभी सदस्यों व संस्कारधानी के लोगों को इस नवीन पहल के लिए शुभकामना दी है।

राजनांदगांव शहर में पूर्व में 03 ट्रेफिक सिग्नल थी बढ़ती टै्रफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसमें इजाफा करते हुए राजनांदगांव शहर के चौक चौराहों में 07 अतिरिक्त ट्रैफिक सिग्नल लगाये गये हैं वर्तमान में कुल 10 ट्रैफिक सिग्नल है जिससे यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। त्रिनेत्र योजना को सफल बनाने में शहर के सभी वर्ग के लोगों, व्यापारियों की मुख्य भूमिका रही है उनके आर्थिक सहयोग के कारण शासन और प्रशासन को सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

त्रिनेत्र योजना के शुभारंभ के दौरान एडवाईजरी बोर्ड के शरद अग्रवाल अध्यक्ष त्रिनेत्र योजना, प्रकाश श्रीश्रीमल सचिव त्रिनेत्र योजना, अशोक मोदी, कोषाध्यक्ष त्रिनेत्र योजना, एवं सदस्यगण उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button