दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला पंचायत सदस्यों का प्रथम सम्मिलन: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने दिलाई शपथ

दुर्ग। जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्य नवनिर्वाचित होने बाद जिला पंचायत में प्रथम सम्मिलन आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे एवं उपसंचालक काव्या जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, उपाध्यक्ष पवन शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके बाद जिला पंचायत के सदस्य जिसमें दानेश्वर दालू साहू, उषा सोनवानी, जितेन्द्र यादव, प्रिया साहू, आशा विक्की मिश्रा, श्रद्धा साहू, देवेन्द्र चंद्रवंशी, नीलम राजेश चंद्राकर, नोमिन ठाकुर ने शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत बहुमुखी, बहुआयामी, शासकीय कार्यालय है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया जाता है। केन्द्र तथा राज्य शासन की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं का संचालन किया जाता है।

जिला पंचायत के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण, समग्र विकास योजना, जिला पंचायत विकास निधि सहित विभिन्न आयामों में कार्य किया जाता है। शपथ पश्चात् जिला पंचायत के प्रतिनिधियों को कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button