दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक और महापौर ने किया दुर्ग निगम का पहला राज्य स्तरीय महापौर हॉकी ट्रॉफी प्रतियोगिता का उद्घाटन

दुर्ग। शहर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा निगम का पहला राज्य स्तरीय महापौर ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किए। महापौर ट्राफी का पहला मैच छ.ग. पुलिस और कवर्धा के बीच प्रारंभ हुआ । विधायक श्री वोरा और महापौर श्री बाकलीवाल ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिए। इस दौरान सभापति राजेश यादव, आयु्त इंद्रजीत बर्मन एवं खेलकूद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया उप पुलिस अधीक्षक सबा अंजुम पार्षद नजहत परवीन, पूर्व महापौर आरएन वर्मा पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद और हाकी संघ के पदाधिकारी समस्त एमआईसी मेंबर पार्षद गण और अधिक संख्या में नागरिक उपस्थित थे। शहर के खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक राज्य स्तरीय महापौर ट्रॉफी का आयोजन किया गया है । जिसका उद्घाटन आज 21 फरवरी को माननीय विधायक अरुण वोरा जी व महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा किया गया। दुर्ग निगम द्वारा पहली बार राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता आयोजन किया गया है इससे शहर के खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वे विकास और उन्नति की दिशा में अग्रसर हो सकेगें ।
पहली बार राज्य स्तरीय हो रहे महापौर ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में पहला मैच छ.ग. पुलिस और कवर्धा के बीच प्रारंभ हुआ है इस प्रतियोगिता में रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, महासमुंद, जगदलपुर, भिलाई इस्पात संयंत्र, रायपुर, सिटी क्लब भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, कवर्धा, छत्तीसगढ़ पुलिस, महापौर 11 दुर्ग, तथा जिला हॉकी संघ की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button