दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक, कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने राधिका नगर वार्ड का किया निरीक्षण, खेल मैदान बनाने सहित कई विकास कार्य करने के दिये निर्देश

भिलाई। राधिका नगर वार्ड को विकास की गति देने आज भिलाई नगर के पूर्व महापौर एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ज़िला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं भिलाई कमीश्नर ऋतुराज रघुवंशी के साथ राधिका नगर क्षेत्र पहुँचें, जहाँ पर 60 लाख की राशि से खेल मैदान को आकर्षक रूप से बना कर तैयार किए जाने के निर्देश दिए, एवं लगभग 8 लाख की राशि काली बाड़ी मंदिर प्रांगन राधिका नगर में डोम शेड एवं वी॰आई॰पी॰ रोड से तालाब मार्ग की ओर लगभग 5 लाख का पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य की स्वीकृति हुयी,अमृत मिशन के तहत बने पानी टंकी का भी निरीक्षण किया गया ताकि ठीक तरह से शिवनाथ का पानी ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को मिल सके, जल्द ही स्वीकृत किए गए कार्यों का टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश समबंधित अधिकारियों को दिए गए।
राधिका नगर वाशियों की बहु-प्रतीक्षित माँग पूरी होने पर राधिका नगर के रहवाशियों ने महापौर विधायक का धन्यवाद किया जिसमें मुख्यरूप से अशोक गुप्ता, आदित्य सिंह, हिमांशु अवस्थी, आनंद सिंह, अरविंद गुप्ता, शरद मिश्रा, आशुतोष सिंह, बलजीत सिंग ब्रोका, गिरी राव, रुस्तम सिंह,एवं निगम के समस्त अधिकारीगण तथा वार्ड के अन्य लोग भी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button