दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव का विश्वास यात्रा पहुंचा खुर्सीपार क्षेत्र में, बहनों और माताओं ने दिया स्नेह और आशीर्वाद

भिलाई। ​भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा कर रहे हैं। विश्वास यात्रा को जनता का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। जहां भी जिस भी गली में मोहल्ले में वे जा रहे हैं। वहां हजारों की संख्या में लोग खुद आने घरों से निकल कर उन्हें समर्थन में खड़े हो रहे है। लोगों के जूबान पर सिर्फ एक ही नाम है हमारा भाई देवेंद्र भाई।
सिर्फ इतना ही नहीं खुर्सीपार में माहौल ऐसा है कि विधायक श्री यादव के समर्थन में उनके विश्वास यात्रा में स्वयं से सैकड़ों महिलाएं जूड़ रही है। महिलाएं खुद से यात्रा में शामिल होकर उनके साथ चल रही है। उनका समर्थन कर रही है। ऐसा ही माहौल आज भी विश्वास यात्रा में देखने को मिला। आज वार्ड 48 जोन 3 खुर्सीपार और वार्ड 38 में विश्वासन यात्रा निकाली गई। जहां हजारों की संख्या में माताएं और बहनें शामिल हुई।

विधायक देवेंद्र यादव को माताओं और बहनों ने खूब स्नेह और आशीर्वाद दिया। उन पर पूरा विश्वास जताया और क​हा कि आप नेता नहीं हमारे बेटा हैं। हमारा परिवार हो। आप ने इस 5 साल में ​जो ​खुर्सीपार और यहां की जनता के लिए काम किया है। उसे कभी भूलाया नहीं जा रहा है। महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया। उनके स्वरोजगार और सशक्तिकरण से लेकर युवाओं को शिक्षा, खेल के लिए कॉलेज, स्कूल, लाइब्रेरी, खेल मैदान आदि बनवाएं। पानी की समस्या को जड़ से खत्म कर दिया।

सिवरेज लाइन की गंदगी को पूरा साफ कराकर पूरे वार्ड को चमका दिया। ऐसी और भी कई योजनाएं लागू की। इसके लिए उनका आभार भी जताया और विश्वास दिलाया कि पूरे खुर्सीपार की जनता और खासकर सभी माताओं और बहनों का अशीर्वाद हमेशा उनके साथ है और आगे भी रहेगा।

सुबह विधायक श्री यादव पैदल-पैदल वार्ड 48 पहुंचे और दोपहर बाद वार्ड 38 में विश्वास यात्रा निकाली। ​जहां विधायक को देखकर हजारों की संख्या में वार्डवासी अपने घरों से निकल कर आए। उनसे मिले। हाथ मिलाए।

विधायक श्री यादव का वार्ड में कई जगह पर वार्ड के नागरिकों ने स्वागत किया। पुष्प भेंट किए, तिलक लगाए और फटाखा फोड़कर जमकर स्वागत किए। यात्रा के दौरान एक जगह जब विधायक श्री यादव ने चौक में खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे वृद्धा माता के पास गए और उन्हें प्रमाण किया। तो वृद्ध माता ने गर्व के साथ उन्हें गले लगाया और सिर पर हाथ रख कर कहा तू भिलाई का बेटा है और हम सभी माताओं का आशीर्वाद तेरे साथ है बेटा। ​इसी प्रकार विधायक श्री यादव पैदल-पैदल पूरे वार्ड के प्रत्येक गली मोहल्ले के हर घर तक पहुंचे। हर एक परिवार से मिले, उनका आशीर्वाद लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button