दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा सिविक सेंटर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए दिलाए गए स्वीकृति के कार्य को महापौर ने पुनः कराया प्रारंभ

 

शांति नगर दशहरा मैदान में 90 लाख की लागत से कई सारे होंगे विकास कार्य, मेयर ने निरीक्षण कर बेहतर प्लानिंग के साथ काम करने के दिए निर्देश…

भिलाई। भिलाई के सिविक सेंटर में कई विकास कार्य किए जाने है, जिससे सिविक सेंटर की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे व भिलाई नगर प्रशासन के साथ मिलकर पूरा प्लांन तैयार कर लिया है। योजना के तहत सबसे पहले सिविक सेंटर में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसका आज महापौर नीरज पाल ने मौका मुआयना किया। निगम के इंजीनियर स्वेता और ठेकेदार मौके पर उपस्थित रहे।

जिनसे महापौर नीरज पाल ने पूरे प्लांन का ड्राइंग डिजाइन देखा और निर्माण कार्य को बेहतर तरीके से करते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही महापौर ने एक बेहतर सर्व सुविधा युक्त पार्किग बनाने के लिए विशेष टिप्स भी अधिकारी और ठेकेदार को दिए। आज से युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पार्किंग सर्व सुविधा युक्त होगी और जिस तरह से प्लानिंग की जा रही है यहां 230 कार और 250 से अधिक बाइक रखने की पर्याप्त जगह होगी। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके सिविक सेंटर में पार्किंग के बनने से शहरवासियेां को काफी लाभ होगा।

शांति नगर दशहरा मैदान में 90 लाख की लागत से होंगे विभिन्न विकास कार्य, मेयर ने मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों को बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करने के दिए निर्देश* शांति नगर दशहरा मैदान में 90 लाख की लागत से मैदान का कायाकल्प होगा, इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने स्वीकृति दिलाई थी। खिलाड़ियों और रहवासियों के जरूरतों के मुताबिक यहां कई सारे कार्य किए जाएंगे। मेयर नीरज पाल ने आज स्थानीय पार्षद अभिषेक मिश्रा एवं निगम के कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, प्रभारी सहायक अभियंता अरविंद शर्मा एवं उप अभियंता शंकर सुमर मरकाम तथा मैदान से जुड़े हुए लोगों के साथ मैदान का निरीक्षण किया।

उन्होंने बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कार्य योजना के तहत शांति नगर दशहरा मैदान में फ्लड लाइट लगाई जाएगी, जिससे दिन के अलावा रात्रि में भी खिलाड़ी खेल सुविधा का लाभ ले पाएंगे, मैदान में घास लगाया जाएगा, पानी की सुविधा के लिए बोर खनन एवं पाइप लाइन बिछाई जाएगी, शांति नगर दशहरा मैदान में चैनलिंक एवं फेंसिंग के दुरुस्तीकरण के साथ ही इसका संधारण एवं रंग रोगन कार्य किया जाएगा।

जिससे यह मैदान आकर्षक व सुंदर दिखाई देगा साथ ही मैदान की सुरक्षा भी होगी, यही नहीं मैदान का विकास होने के बाद इसका संधारण एवं रखरखाव भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल शहर के चहुओर विकास कार्य को गति दे रहे हैं। शहर की जरूरतों और आवश्यकताओं के मुताबिक विकास कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button