दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव को तेलंगाना के गजवाल विधानसभा की मिली जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए बहा रहे पसीना

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को तेलंगाना विधानसभा चुनाव में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा क्षेत्र गजवाल का प्रभारी बनाया है। विधायक देवेंद्र यादव तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जन-जन तक पहुंचकर विचार प्रसार में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस प्रत्याशी जनसंपर्क और प्रचार प्रचार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को कांग्रेस पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत विधायक श्री यादव तेलंगाना के गजवाल विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार में निकल चुके। गजवाल विधानसभा क्षेत्र में नरश रेड्डी कॉंग्रेस के प्रत्याशी है। जिनके लिए वे लगातार डोर टू डोर दौरा कर रहे है। एआईसीसी द्वारा तेलंगाना के सीएम केसीआर के विधानसभा में विधायक श्री यादव को मिली प्रचार की जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे है।

पार्टी से जिम्मेदारी मिलते ही विधायक श्री यादव तेलंगाना के लिए रवाना हुए। वहाँ पहुंचते ही पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनसम्पर्क शुरू कर दिए। विधायक श्री यादव ने बताया कि वहाँ की जनता को कांग्रेस पर और कांग्रेस के प्रत्याशियों पर पूर्ण भरोसा है और तेलंगाना के सभी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जमकर रुझान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button