छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्योत्सव 2025: नवा रायपुर में होगा रोमांचक एयर शो, कलेक्टर ने शो की तैयारियों को लेकर स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में 5 नवंबर को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा प्रस्तावित भव्य एयरशो का आयोजन किया जाएगा। इससे एक दिन पहले 4 नवंबर को टीम द्वारा रिहर्सल किया जाएगा।

आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह आयोजन प्रदेशवासियों के लिए रोमांच और गर्व से भर देने वाला अनुभव होगा।

इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन (आईएएस), जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे तथा एएसपी विवेक शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button