दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव सपरिवार पहुंचे दिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से की मुलाकात

भिलाई। बलौदा बाजार कलेक्ट्रेड आगजनी मामले में 6 महीने से जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 21 फरवरी को रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आने के बाद विधायक सपरिवार शनिवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कहा- ‘192 दिनों की जेल यात्रा के दौरान वह बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलते रहे। देश से नफरत की राजनीति को खत्म करना है। राहुल गांधी ने जो बीड़ा उठाया है वही मेरा आदर्श है। आगे भी आपके नेतृत्व में न्याय की लड़ाई हम लड़ते रहेंगे।

विधायक 6 महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं, 20 फरवरी को उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली, जिसके बाद वह 21 फरवरी को जमानत पर रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए।

बता दे कि 10 जून को बलौदाबाजार में हिंसा भड़की थी. इस हिंसा में लोगों के भड़काने के आरोप में 17 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई थी तब से जेल में बंद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button