दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेन्द्र यादव ने सेक्टर 7 वार्ड का किया दौरा: कहा- जल्द ही वार्ड में पानी और बिजली की समस्या का परमानेंट समाधान कर दिया जाएगा

भिलाई। भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव आज सेक्टर 7 पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड वासियों के साथ भेंट मुलाकात की। बारी बारी से लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और कुशल क्षेम पूछा। इस दौरान वार्ड वासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को बताया कि उनके वार्ड में पानी और बिजली की बड़ी समस्या है। लोगों की समस्याओं का समाधान हेतु विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जल्द ही वार्ड में पानी और बिजली की समस्या का परमानेंट समाधान कर दिया जाएगा।

इसके लिए उन्होंने इंजीनियरों से बातचीत की और इंजीनियरों को निर्देश दिया कि वार्ड में जितने भी बोर हैं उन सभी पुराने बोर को फिर से जीवित किया जाए और चालू किया जाए। इसके बाद भी अगर कहीं पानी की समस्या हो तो जहां आवश्यकता है वहां बोर खनन किया जाए। उसके लिए मैं स्वीकृति दूंगा। इसी प्रकार बिजली की समस्या के समाधान के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत की और हमेशा समस्या का समाधान करने के लिए कहा है।

50 हजार से जिम सामग्री देंगे: भेंट मुलाकात के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड की युवाओं से मिले युवाओं ने विधायक से मांग की है कि उनके वार्ड में जीम के लिए जरूरी सामग्री की आवश्यकता है। लोगों की मांग पर विधायक ने 50000 की लागत से यह सामग्री उपलब्ध कराने की सहमति दी है। इससे युवाओं में काफी हर्ष का माहौल रहा और युवाओं ने विधायक का आभार जताया।

पेवर ब्लॉक लगेगे और सड़क भी बनेगा वार्ड दौरा और मुलाकात के दौरान लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में सड़क की भी समस्या है सालों से सड़क भी नहीं बनाया क्या है। जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जल्द ही वार्ड के सभी सड़कों का सीमेंटीकरण किया जाएगा और जहां आवश्यकता है वहां जनता की मांग पर पेवर ब्लॉक भी लगाया जाएंगे।

Related Articles

Back to top button