दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के समस्त वार्ड प्रभारियों की केंद्रीय चुनाव कार्यालय में ली बैठक, पूर्व CM डॉ रमन सिंह की कल चुनावी सभा

भिलाई-3। भिलाई-चरोदा नगर निगम चुनाव में भाजपा के संचालक पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बीती रात भाजपा के समस्त वार्ड प्रभारियों की पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक ली।

बैठक में श्री अग्रवाल ने प्रचार अभियान की समीक्षा की तथा अभियान में हो रही कमी-कमजोरियों पर सुधार करने की नसीहत उन्होंने दी। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा,सह प्रभारी अशोक बजाज भी उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कल लेंगे सभा: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कल 16 दिसंबर को भिलाई3-चरोदा नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में पहुंचेंगे।

उनके साथ प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन भी होंगे। कार्यक्रमानुसार श्री सिंह दोपहर 3 बजे देवबलोदा बाजार चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button