दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर के 62 हजार पट्टे लौटाने दिए निर्देश, लंबे समय से मूल पट्टा जमा होने से पीएम आवास योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे हितग्राही

भिलाई। पूर्व शासनकाल में नवीनीकरण और नियमितिकरण के लिए वैशाली नगर विधानसभा से जमा किए गए लगभग 62 हजार पट्टे जल्द ही पट्टाधारकों को लौटाए जाएंगे। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने लंबे समय से जमा पट्टा प्रकरणों पर दुर्ग कलेक्टर से चर्चा कर मूल पट्टाधारकों को उनका पट्टा लौटाने कहा है।
आपको बता दें कि कांग्रेस शासनकाल में पट्टा नवीनीकरण के लिए जमा करवाया गया था लेकिन पट्टा के मूल रूप को सभी पट्टाधारकों ने निर्माण के दौरान बदल अतिरिक्त निर्माण कर लिया जिससे पट्टा नियम के अनुसार उसका नवीनीकरण असंभव था।

पट्टा जमा होने की वजह से कई हितग्राही केंद्र शासन की आवास योजना के लाभ से वंचित थे, विधायक रिकेश सेन ने कलेक्टर से चर्चा कर सभी पट्टाधारकों को उनका पट्टा लौटाने कहा है ताकि पट्टाधारक मोदीजी की गारंटी योजना तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर से सभी आवासहीन लोगों को पक्का मकान की योजना में आवेदन कर सकें।

गौरतलब हो कि वर्ष 1984 और 2003 में शासन द्वारा वैशाली नगर विधानसभा में लगभग 62 हजार पट्टे बांटे गए थे जिनकी मियाद खत्म होने के बाद मूल पट्टाधारकों से पट्टा नवीनीकरण तथा नियमितिकरण के लिए जमा करवाए गए थे। पट्टा के लिए निर्धारित जगह के आलावा पट्टाधारकों द्वारा आस-पास कई जमीनों पर कब्जा कर उस पर भी निर्माण कर लिया था जिससे पट्टा नवीनीकरण की पात्रता से अधिकांश लोग वंचित हो गए।

नवीनीकरण के लिए लंबे समय से जमा प्रकरणों पर न तो कोई निर्णय हुआ और न ही नवीनीकरण, जिससे विकसित भारत संकल्प यात्रा की योजनाओं का लाभ अनेक हितग्राही नहीं ले पा रहे थे क्योंकि उनके पट्टा की मूल प्रति कलेक्टोरेट में जमा थी। विधायक रिकेश सेन ने पहल कर ये सभी पट्टा लौटाने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button