छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया हाई-हायर स्कूल परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का निरीक्षण

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जे.आर.दानी स्कूल में चल रहे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया का जायजा लिया।

उन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही, मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन तथा जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button