छत्तीसगढ़फीचर्ड

भारी जलभराव एवं ट्रैक धंसने की स्थिति के कारण कई यात्री ट्रेन रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के दुर्ग दल्लीराजहरा सेक्शन में लाटाबोर -गुंडरदेही स्टेशनों के बीच भारी वर्षा के कारण ट्रैक पर जलभराव एवं ट्रैक धंसने की स्थिति को देखते हुए यात्री सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

मौके पर मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित संरक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों ने स्थिति पर पहुंचकर वास्तविकता की जानकारी ली। इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी टीम रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में तत्परता से लगी हुई है।

रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नानुसार ट्रेनों को रद्द/शॉर्ट-ऑरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है।

(1) ट्रेन संख्या 78816 अंतागढ़–रायपुर का परिचालन दल्लीराजहरा से रायपुर के मध्य रद्द रहेगा।

(2) ट्रेन संख्या 78815 रायपुर – अंतागढ़ दिनांक 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

(3) ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़–दुर्ग दिनांक 26 सितंबर 2026 को दल्लीराजहारा से चलेगी तथा अंतागढ़ से दल्लीराजहारा के मध्य सेवा रद्द रहेगी।

(4) ट्रेन संख्या 68765 ताड़ोकी – रायपुर दिनांक 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

(5) ट्रेन संख्या 68764 रायपुर–ताड़ोकी दिनांक 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। संबंधित सेक्शन में ट्रैक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा मानकों के अनुरूप परिचालन संबंधी निर्णय लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button