छत्तीसगढ़फीचर्ड

विवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पति, सास और ससुर गिरफ्तार, प्रताडना से तंग होकर मृतिका ने किया था एसिड का सेवन

शादी के बाद प्रताड़ित कर, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पति, सास, ससुर सहित 03 आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…ससुराल वालों की प्रताडना से तंग होकर मृतिका बहु द्वारा एसिड सेवन कर, लिया गया आत्महत्या…

 

बलौदाबाजार। थाना हथबंद के मर्ग क्र. 19/2023 की जांच कार्यवाही में पाया गया कि मृतिका रेशमा की शादी वर्ष 2015 में आरोपी शेखर के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्षों के बाद से ही रेशमा के पति शेखर, ससुर मानसिंग, सास कुमारी बाई द्वारा आये दिन प्रताड़ित करने पर मृतिका रेशमा द्वारा दिनांक 16.08.2023 को एसिड सेवन कर लिया गया।

जिसे ईलाज हेतु अग्रवाल अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था, जिसकी ईलाज के दौरान दिनांक 21.08.2023 के 15.18 बजे मृत्यु हो गई।

प्रकरण में थाना हथबंद पुलिस द्वारा जांच विवेचना कार्यवाही, गवाहों के कथन एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के एसिड पीकर आत्महत्या करने में दोषी पाये गये आरोपीगण पति शेखर, ससुर मानसिंग एवं सास कुमारी बाई के विरूद्ध अपराध धारा 306,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा दिनांक 02.09.2024 को तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपियों के नाम
1. शेखर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हथबंद थाना हथबंद
2. मान सिंग उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम हथबंद थाना हथबंद
3. कुमारी बाई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम हथबंद थाना हथबंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button