दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों हेतु दुर्ग में लोन मेला का आयोजन

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से लोन मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, खादी एवं ग्रामोद्योग केन्द्र तथा जिला अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम के अधिकारियों द्वारा लोन स्वीकृति की कार्यवाही की जावेगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक आर. के. कुर्रे से मिली जानकारी अनुसार आवेदक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 26 सितम्बर तक जिला रोजगार कार्यालय, दुर्ग में जमा करना होगा। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप जिला रोजगार कार्यालय, दुर्ग से अथवा दुर्ग जिले के वेबसाईट durg.gov.in से भी डाऊनलोड कर सकते हैं।

जिन आवेदकों द्वारा उक्त तिथि को आवेदन फार्म जमा किया जायेगा उनकी काउंसिलिंग 27 सितम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय, दुर्ग में करते हुए लोन स्वीकृति की कार्यवाही की जायेगी। उक्त लोन मेला केवल बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों के लिए ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button