छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ. जितेंद्र यादव ने 34वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ, यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बालोद। आज दिनांक 15.01.2024 को जिले में 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा किया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिलों में दिनांक 15.01.2024 से 15.02.2024 तक यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाना है। सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस आज दिनांक 15.01.2024 को पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा यातायात माह का शुभारंभ किया गया है, साथ ही यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

जिला पुलिस बल बालोद के अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट रैली निकालकर शहर भ्रमण किया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि सभी व्यक्ति जागरूक बने, लापरवाही से वाहन न चलावे, बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने बालोद पुलिस द्वारा निरंतर सड़क नियमों का पालन करवाने के लिए माह भर जागरूकता अभियान चलाया जाना है, हमारा या शासन का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं होता बल्कि यह लापरवाह वाहन चालकों को सबक सिखाने, भविष्य में दोबारा गलती नहीं करने के लिए जागरूक करना होता है।

पिछले तीन सालों के आंकड़े में देखा गया की बालोद जिले में दुर्घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है, सिर्फ और सिर्फ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण यह घटनाएं घटित हो रही है। इन दुर्घटनाओं में देखा गया कि चालक द्वारा शराब का सेवन कर ड्राइविंग किया जाता है शराब सेवन कर वाहन चलाने से निर्णय लेने की क्षमता भी कम हो जाती है व वाहनों की स्पीड भी काफी तेज गति से रहती है। बालोद जिले में कुछ माह पहले अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में 11 व 6 लोगों की जान गई, वाकई में यह बहुत ही दर्दनाक है। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह घटनाएं घटित हुई। इसी प्रकार साइबर मढ़ई के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, कि आजकल मोबाइल में मैसेज, महतारी वंदन योजना, एआई टेक्नॉलाजी का यूज कर आवाज की नकल करना, अनजान लिंक, लोन दिलाने के नाम से ठगी, किसानों की योजनाओं के नाम से ऑनलाइन फ्रॅाड हो रहा है, ऑनलाईन फ्राड कॉल लिंक से बचे यदि कोई ऐसा करता है तो उसकी तत्काल सूचना साइबर सेल बालोद में देवे।

यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान विविध कार्यक्रम जैसे स्कूली बच्चों का निबंध लेखन/चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिता, स्काउड गाईड के बच्चों के साथ गुलाब फुल भेंठ कार्यक्रम, वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच, स्कूली बसों/एंबुलेंस का चेकिंग शिविर, लर्निंग लायसेंस शिविर, गुड सेमेरिटन्स का सम्मान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नवनीत कौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रतीक चतुर्वेदी, यातायात प्रभारी राकेश ठाकुर, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, साइबर सेल प्रभारी जोगेंद्र साहू, बालोद पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button