खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

चोरी के आरोपी को बांधकर घसीट कर ले जाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार: स्टेशन के 3 स्टॉल सील, 3 RPF स्टॉफ निलंबित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दिनांक 26 जुलाई 2024 को प्रातः तीन 3:15 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर 4 लोगों ने 1 आदमी की पिटाई की है और उसका पैर बांधकर घसीटने का विडियो वायरल होने पर तत्काल घटना को संज्ञान में लेकर उक्त अमानवीय कृत्य करने वाले लड़को की जानकारी ली गयी जो सन साइन कैटरर्स के वेंडर थे चारों आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया।

आखिरकार उसके माता-पिता का पता लगा लिया गया पीड़ित मयंक तिवारी की मां ज्योति तिवारी पति राजेश तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी आमापारा रायपुर द्वारा अपने पुत्र मयंक तिवारी को स्टेशन के 04 वेंडरो द्वारा मारपीट गाली गालौच कर जान से मारने की धमकी देने बाबत् लिखित आवेदन पेश करने पर अपराध दर्ज किया गया। स्टेशन रायपुर के स्टाल वेंडर 1. अंकित मिश्रा, 2. आशुतोष पटेल, 3. सुनील शुक्ला, 4. बसंत प्रधान द्वारा घटना कारित करना पाया गया।

सभी आरोपियों को अपराध संख्या 48/24 बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत जेल भेज दिया गया है. माननीय एसडीएम न्यायालय रायपुर में पेश किया गया जहा से माननीय न्यायालय के द्वारा जेल दाखिल का आदेश दिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए सनशाइन कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेडके 3 स्टॉलों को सील कर दिया गया है. विवरण हैं-
स्टाल सी1(प्लेटफ़ॉर्म -5,6 पर )- सुनील शुक्ला
स्टाल ए4 (प्लेटफ़ॉर्म -1)- अंकित मिश्रा
स्टाल ए5(प्लेटफ़ॉर्म -1)- बसंत प्रधान
स्टाल ए5- आशुतोष पटेल
इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने और स्थिति पर प्रतिक्रिया न देने के लिए 1 सहायक उप निरीक्षक और 2 महिला कांस्टेबल सहित 3 आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button