Uncategorised

एसएसपी अजय यादव ने खरोरा थाना का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्य में आ रहे दिक्कतों और व्यक्तिगत समस्याओं से हुए रूबरू

रायपुर। आज दिनाँक 23.10.2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा थाना खरोरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, लंबित शिकायतों, थाने में रखें जाने वाले रजिस्टरों, मालखाना तथा हथियारों का भौतिक सत्यापन मुख्य रूप से रहा। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायत पर विवेचक अनुसार जानकारी लिया गया तथा समय सीमा का ध्यान रखते हुए जल्द निकाल करने के साथ ही विवेचकों को अपराधों की केस डायरी में अच्छी विवेचना कर अपराधियों को सजा दिलाने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोरोना काल में बचाव के साथ बेहतर पुलिसिंग के बारे में भी निर्देश दिया गया, साथ ही साथ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्य में आ रहे दिक्कतों और व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना गया। इस दौरान थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर एवं थाने के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button