दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

उमदा में हो रहा था अवैध प्लॉटिंग, भिलाई चरोदा निगम ने चलाया बुलडोजर

भिलाई 3। गुरुवार को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कमिश्नर डी.एस.राजपूत के निर्देश पर वार्ड क्रमांक-06, उमदा में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

गौरतलब है कि इस कार्यवाही के दौरान उमदा में साहू भवन के सामने की भूमि में लगाए गये फेंसिंग पोल हटाने के साथ चिन्हांकन हेतु लगाए गए पत्थरों को तत्काल निगम दल द्वारा हटाने का कार्य किया गया है।

मौके पर मौजूद उप अभियंता मुकेश रात्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि जे.सी.बी. का उपयोग करते हुए मार्ग संरचना को ध्वस्त करने का कार्य हमारी टीम द्वारा किया गया है साथ ही इस तरह की अवैध प्लाटिंग कर निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाने वालो के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराने की भी कार्यवाही निगम प्रशासन द्वारा की जायेगी।

बता दे कि विगत दिनांक 29-04-2024 को निगम कमिश्नर श्री राजपूत द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों का एक दल गठन करते हुए आदेश जारी किया गया है।

इस दल द्वारा नियमित रूप से इस प्रकार के अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जाती रहेगी। उमदा में हुयी कार्यवाही के दौरान टाईम कीपर श्यामता साहू, सहायक राजस्व निरीक्षक कन्हैया सोनी, सहायक राजस्व निरीक्षक दिलीप देवांगन,समय पाल, भीषण वर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button