फीचर्डविविध

विश्व विजेता इंडियन महिला क्रिकेट टीम पर जमकर हुई पैसों की बरसात

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 का ऐतिहासिक समापन हो गया है। टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर विश्वचैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 52 साल के बाद मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बेटियों के पराक्रम के सम्मान में अपने खजाने को खोलने का एलान किया…

 

 

मुंबई (ए)। भारत ने खिताब जीतकर न सिर्फ इतिहास रचा बल्कि रिकॉर्ड इनाम राशि भी जीती। आईसीसी की ओर से महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की विजेता टीम को 39.55 करोड़ रुपये का इनाम दिया गया। वहीं साउथ अफ्रीका की उपविजेता टीम को 19.77 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। यह अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है, जो महिला क्रिकेट में बढ़ते सम्मान और लोकप्रियता का संकेत देती है।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 51 करोड़ रुपये की भारी पुरस्कार राशि का ऐलान किया है। बीसीसीआई सचिव ने बताया कि यह पुरस्कार राशि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से मिलने वाली पुरस्कार राशि के अतिरिक्त एक बड़ा बोनस है।

इन 6 टीमों को भी मिली भारी भरकम रकम
आपको बता दें कि टूर्नामेंट की कुल प्राइज पूल USD 13.88 मिलियन (लगभग 123 करोड़ रुपये) है, जो 2022 में पिछले एडिशन के प्राइज पूल से 297 प्रतिशत ज्यादा है. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को $1.12 मिलियन (लगभग 9.89 करोड़ रुपये) मिले हैं. जो 2022 में $300,000 (लगभग 2.65 करोड़ रुपये) से ज़्यादा है।

इनामी राशि का पूरा ब्योरा

श्रेणी इनामी राशि
(डॉलर में)
भारतीय रुपये में
अनुमानित राशि
विजेता टीम (भारत) 4.48 मिलियन ₹39.55 करोड़
उपविजेता टीम (दक्षिण अफ्रीका) 2.24 मिलियन ₹19.77 करोड़
सेमीफाइनल हारने वाली टीमें 1.12 मिलियन (प्रत्येक) ₹9.89 करोड़
ग्रुप स्टेज जीत 34,314 (प्रति मैच) ₹30.29 लाख
5वां और 6ठा स्थान 0.7 मिलियन (प्रत्येक) ₹62 लाख
7वां और 8वां स्थान 0.28 मिलियन (प्रत्येक) ₹24.71 लाख
सभी भाग लेने वाली टीमें 0.25 मिलियन (प्रत्येक) ₹22 लाख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button