देश-दुनियाफीचर्डविविध

वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का शेड्यूल हुआ जारी, 4 मार्च को होगा पहला मैच, देखे मैच का टाइमिंग एवं शेड्यूल

वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है, इस लीग की शुरुआत 4 मार्च से होगी और पहला मैच मुंबई और गुजरात के बीच खेला जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन के समापन के बाद अब इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत 4 मार्च से होगी. पहले सीजन का ओपनिंग मैच गुजरात और मुंबई के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं इस लीग का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को बेब्रोन स्टेडियम में खेला जाएगा।

चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे डबल्यूपीएल के पहले सीजन सीजन में कुल 20 लीग मैच और 2 प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे. वीमेंस प्रीमियर लीग 23 दिनों के दौरान खेले जाएंगे. वहीं इस बड़े लीग में चार डबल हेडर होंगे. पहला डबल हेडर मुकाबला 5 मार्च को खेला जाएगा. वहीं इसके बाद 18, 20 और 21 मार्च को होगा. डबल हेडर मुकाबले में पहला मैच 3:30 बजे दोपहर से खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

5 टीमों के बीच होगा मुकाबला महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में 5 टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इन पांचों टीम के नाम मुंबई इंडियंस, गुजरात जाएंट्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स है. आपको बता दें कि वीमेंस आईपीएल का ऑक्शन सोमवार को समाप्त हुआ था. इस ऑक्शन में 87 प्लेयर्स को खरीदा गया था. इसमें भारत की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना सबसे महंगी 3.40 करोड़ रुपये में बिकी. स्मृति पर इतनी बड़ी बोली आरसीबी ने लगाई और उन्हें अपने टीम में शामिल किया. वहीं इस ऑक्शन में ऑलराउंडर्स पर भी जमकर पैसा बरसा और वह फ्रेंचाइजियों के पहली पसंद रहे।

ऑक्शन में ऑलराउंडर्स पर बरसा जमकर पैसा एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर): 3.20 करोड़ रुपए (गुजरात जायंट्स)2. नताली सिवर (इंग्लिश ऑलराउंडर): 3.20 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)3. दीप्ति शर्मा (भारतीय ऑलराउंडर): 2.60 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)4. पूजा वस्त्रकार (भारतीय ऑलराउंडर): 1.90 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)5. सोफी एकलस्टोन (इंग्लिश ऑलराउंडर): 1.80 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)6. हरमनप्रीत कौर (भारतीय ऑलराउंडर): 1.80 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)7. एलिसी पैरी (ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर): 1.70 करोड़ रुपए (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)8. मारीजाने काप (दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर): 1.50 करोड़ रुपए (दिल्ली कैपिटल्स)9. ताहिला मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर): 1.40 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)10. देविका वैद्य (भारतीय ऑलराउंडर): 1.40 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)11. एमिलिया कैर (न्यूजीलैंड ऑलराउंडर): 1 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)।

 

Related Articles

Back to top button