दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वृक्षारोपण ही संपूर्ण संरक्षण प्रक्रिया की नींव है, इसका शुभ संकल्प ही मानव जीवन की सुन्दरता का पूरक है : संजय ओझा

भिलाई। वन महोत्सव सभ्यता और जीवन का उत्सव हरित धरा के शुभ संकल्प के साथ 5 जुलाई बुधवार को शारदा विद्यालय रिसाली में वन महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संजय ओझा (डायरेक्टर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण ही संपूर्ण संरक्षण प्रक्रिया की नींव है, इसका शुभ संकल्प ही मानव जीवन की सुन्दरता का पूरक है।

उन्होंने सभी से प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने की अपील की। धरती की सुरक्षा तथा स्वच्छता की सोच लिए विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि तथा सभी गणमान्या सदस्यों को बैच लगाए एवं पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्या सुतापा सरकार के स्वागत भााण से हुआ।

’’पंच भूतां’’ की मानव जीवन में महत्ता पर आधारित लघु नाटिका की पुस्तुति के साथ ही विद्यार्थियों नं हरीतिमा पर गान की भावभीनी प्रस्तुति दी। आपसी संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों ने वृक्षों के महत्व को बताया। काव्य पाठ के साथ मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसार में पौधारोपण भी किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका स्वाति पटनायक ने किया। कार्यक्रम का समापन राट्रगान से किया गया। विद्यालय के ’इको क्लब’ द्वारा पेड़-पौधों के जीवन एवं उनके महत्व से सम्बन्धित प्रर्दानी भी लगाई गई।

वन संरक्षण के अन्तर्गत उत्सव में चेयरमैन विपिन ओझा, मैनेजर ममता ओझा, प्राचार्या सुतापा सरकार, हेडमिस्ट्रेस पुपा सिंह , सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम.आर, एक्टिविटी इंजार्च पूजा बब्बर एवं यासमिन जफर, डोरिस, सीमा मिश्रा, अवनि, वनिता ओझा, प्रतीक ओझा, एवं अन्य शिक्षकों ने पौधारोपण में उत्साह पूर्वक अपनी भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button