दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वृद्धा आश्रम खोलने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। प्रार्थी मनेन्द्र साहू ने दिनांक 15.10.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी एम प्रकाश कुमार निवासी गिद़दलूरी जिला प्रकाशम आन्ध्रप्रदेश के द्वारा वृद्धा आश्रम एवं एनजीओं खोलने पर 25 करोड रूपये मिलने का झांसा देकर एनजीओं व वृद्धा आश्रम खोलने के लिये प्रोसिंग शुल्क व रजिस्टेशन के नाम पर 25 लाख रू अलग अलग किस्तों में रकम लेकर ठगी करना बताने पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 301/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण का आरोपी एम प्रकाश कुमार सकुनत से लुक छिप रहा था पता तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नेवई के नेतृत्व में आरोपी एम प्रकाष को पकडने टीम गठित कर आन्ध्रप्रदेश रवाना किया गया।

जहां से पूछताछ हेतु थाना लेेकर आया जो अपराध घटित करना स्वीकार करने व रकम को खर्च होना बताने पर आरोपी एम प्रकाश को दिनांक 03.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राहुल बसंल ( प्रशिक्षु भापुसे), निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि रामचन्द्र कंवर, प्रआर पूनम चंद, आरक्षक भूमिन्द्र वर्मा, लक्ष्मीनारायण, हेमषंकर साहू, छत्रपाल वर्मा, का सराहनीय योगदान रहा।

अप. क्र. 301/ 2024 एवं धारा 420 भादवि

नाम गिरफ्तार आरोपी: एम प्रकाश पिता कृष्णा उम्र 52 साल पता सीएसआई चर्च के पास वार्ड 04 मकान नम्बर 7/16/165/1 एसपीजी पालेम गिद़दलूरू जिला प्रकाशम आन्ध्र प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button