देश-दुनियाफीचर्डविविध

वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज पर 3- 2 से किया कब्जा, भारत को 8 विकेट से दी शिकस्त

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला गया। पहले दो टी20 में शिकस्त के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरा और चौथा टी20 अपने नाम किया था…

नईदिल्ली (ए)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला गया। पहले दो टी20 में शिकस्त के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरा और चौथा टी20 अपने नाम किया था। हालांकि, पांचवें टी20 में आठ विकेट से हार के साथ टीम इंडिया 2-3 से सीरीज भी हार गई।

टीम इंडिया को पांचवें टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हरा दिया. इस तरह वेस्टइंडीज ने 5 टी20 मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली. वेस्टइंडीज के सामने मैच जीतने के लिए 166 रनों का लक्ष्य था. वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 171 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज के लिए ओपनर ब्रेंडन किंग ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर नाबाद 85 रन बनाए. जबकि निकोलस पूरन ने 35 गेंदों पर 47 रनों की अहम पारी खेली. शाई होप 13 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवैलियन लौटे. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा बाकी गेंदबाजों ने निराश किया।

वेस्टइंडीज ने भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी निर्णायक मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस टी20 सीरीज पर भी 3-2 से कब्जा जमा लिया है। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए पांचवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले दो टी20 में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत हासिल की थी। इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए तीसरा और चौथा टी20 जीता था। हालांकि, पांचवां टी20 गंवाने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दिया। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग ने 107 रन की साझेदारी कर भारत को मैच और सीरीज जीतने से दूर रखा। ब्रैंडन किंग 55 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस मैच के साथ ही भारत का वेस्टइंडीज दौरा भी समाप्त हो गया। भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी। पहला टेस्ट भारत ने पारी और 141 रन से जीता था। दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम की। पहला वनडे भारत ने 5 विकेट से जीता। दूसरे वनडे में विंडीज ने वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। तीसरा वनडे भारत ने रिकॉर्ड 200 रन से अपने नाम किया। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज ने चार रन तो दूसरा टी20 दो विकेट से अपने नाम किया। भारत ने तीसरा टी20 सात विकेट और चौथा टी20 नौ विकेट से अपने नाम किया। अब भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। उसकी शुरुआत 18 अगस्त से होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button