दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशालीनगर भाजपा प्रत्याशी रीकेश सेन सुपेला मंडल की बैठक में हुए शामिल, विधानसभा प्रभारी ने वैशाली नगर के पदाधिकारी को बताया जीत का मंत्र

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर विधानसभा की 3मंडलो की चुनाव संबंधित महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय चुनाव कार्यलय में विधानसभा प्रभारी अरुण प्रसाद के सानिध्य में संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजेश बीचपुरिया द्वारा किया गया। इस बैठक में वैशाली नगर प्रत्यासी रिकेश सेन, नेता प्रतिपक्ष भोजराज भोजू, प्रेम लाल साहू, शंकर लाल देवांगन, नागेंद्र मिश्रा, प्रवीण पांडे, प्रोमोद सिंह, विजय तिवारी, महेश वर्मा, शिव सागर मिश्रा, प्रभुनाथ मिश्र, रूप राम साहू, विजय शुक्ला, अशोक गुप्ता, अमर सोनकर उपस्थित रहे।

बैठक को सम्बोधित करते हुवे प्रभारी अरुण शंकर प्रसाद ने कहे कि बूथ ही चुनाव जीत का मूल मंत्र है। हमारे सैनिक अपने सेनापति के साथ हर बूथ में तैनात हैं। भाजपा प्रत्यासी रिकेश सेन ने कहा आप सभी का साथ वैशाली नगर में एक इतिहास बनाएगी। हमारे सामने प्रत्यासी कौन है इससे हमें फर्क नही पड़ता। हम अपने मुददो पर चुनाव लड़ेंगे और ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। लगातार हमारा जनसंपर्क अभियान चल रहा है और उसमें जनता जनार्धन का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा की हमारी तैयारी बूथ स्तर तक पूर्ण हो गई थी अब रिजूजन चल रहा है। मतदाताओं ने ठान लिया है भाजपा की सरकार बनानी है। बैठक में विजय जसवाल, बिजेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, रमेश दादर, अमित मिश्रा, मनोज तिवारी, मिथला खिचरिया, स्वीटी कौशिक, सरला आचार्य, ललित मोहन, चन्देस्वरी बांदे, भोला साहू, मिथला खिचरिया, सरला आचार्य, संजू सिंह, दिनेश मिश्रा , अर्जुन साहू, नरेंद्र निसाद, पीयूष, सुरेंद्र गुप्ता, बाल्मीकि सोनी, बी पी पाल, रमा राजपूत, राम तिलक साहू, रमाकांत ठाकुर, तरुण सिंह, संजू जैसवाल, अन सैलजा साथ सेकड़ो पदाधिकारी उपस्थित थे। उपयुक्त जानकारी मीडिया विभाग के संयोजक रणजीत सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button