BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर प्रत्याशी संगीता शाह ने वार्ड 12 और 22 में किया जनसंपर्क, कार्यालय में ली बैठक

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा चुनाव मैं सेब छाप की प्रत्याशी जनसेविका डॉ संगीता शाह का भरपूर जनसमर्थन दिन के दिन देखने मिल रहा है। आज वार्ड 31 आदर्श नगर की मातृ शक्ति के द्वारा स्वागत किया गया और जनसंपर्क कर समाज के सभी वर्गों से बेहतर वैशालीनगर बनाने व व्यवस्था परिवर्तन की अपील की।

इसके बाद मनखे मनखे एक समान’ का संदेश देने वाले महान संत बाबा घसीदास जी को प्रणाम कर वार्ड 12, आईएचडीपी आवास एवं वार्ड- 22 कुरुद बस्ती, वैशाली नगर कार्यालय में बैठक ली गई।

हर वॉर्ड के महिला और भाई और युवा वर्ग बड़ी संख्या संख्या में जनसेविका डॉ. संगीता शाह के समर्थन देने कार्यालय पहुँचे और संबोधन मैं डॉ.संगीता शाह ने आने वाले 17 नवंबर को क्रमांक 16 सेब छाप पर बटन दबाकर वैशालीनगर की जनता को विजय बनाएं का संकल्प दिया।

Related Posts