दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने चुनाव आयोग को दिया झूठा शपथ पत्र: मुकेश चंद्राकर

भिलाई। भिलाई जिला अध्यक्ष एवं वैशाली नगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे मुकेश चंद्राकर ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन पर चुनाव आयोग को शपथ पत्र में झूठी जानकारी देने का आरोप लगाया है। मुकेश चंद्राकर ने कहा की ऐसा प्रतीत होता है, की वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन झूठी बयानबाजी करते है। उनके उस ब्यान, जिसमें उन्होंने कहा कि वे तिल्दा में अपनी पैतृक जमीन 90 लाख रुपये में बेच कर बैकुंठ धाम ‘सूर्यकुण्ड’ का निर्माण करवाया यह झूठ हैं।

श्री चंद्राकर ने कहा कि आपने चुनाव के समय चुनाव आयोग को शपथ पत्र में लिखा कि आपके पास वैशाली नगर में हाउसिंग बोर्ड (EWS) का एक पैतृक मकान है अब और तिल्दा गांव में कोन सी पैतृक जमीन बेच कर ठेकेदार को भुगतान किए। जनता जानना चाहती हैं कि अगर भुगतान हुआ हैं, तो नगद किये या चेक के माध्यम से।

उन्होंने कहा कि बयानबाजी तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। यह लोगों को गुमराह करने के सिवाय और कुछ नहीं है। एक बार फिर साबित हो गया है कि भाजपा के नेता केवल झूठ पर आधारित राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि विधायक रिकेश सेन को इसका जवाब क्षेत्र की जनता को देना होगा यदि विधायक ने अपनी कार्यशैली नहीं सुधारी तो वह जनता के साथ आदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button