खास खबरफीचर्डविविध

चोटिल पंत के जुझारू प्रदर्शन के बदौलत भारत 350 के पार, इंग्लैंड ने खोए 2 विकेट

इंग्लैंड ने गुरुवार का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय ओली पोप 20 और जो रूट 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल इंग्लैंड की टीम भारत से 133 रन पीछे है…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले का आज दूसरा दिन था। इंग्लैंड ने गुरुवार का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय ओली पोप 20 और जो रूट 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल इंग्लैंड की टीम भारत से 133 रन पीछे है। इससे पहले भारत की पारी 358 रन पर सिमटी थी।

जैक क्राउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने क्राउली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे बेन डकेट ने अंशुल कंबोज को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 13 चौके की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए।

 

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गुरुवार को चोटिल होने के बावजूद धमाकेदार प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज SENA देशों में टेस्ट में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाला भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गया। पंत ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।

इसी के साथ पंत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA देशों में टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 14 बार इन देशों में 50 से ज्यादा रनों की पारियां खेली हैं। इस मामले में पंत ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 13 बार 50 से ज्यादा रन बनाए। तीसरे स्थान पर जॉन वेट हैं, जिन्होंने इन देशों में 12 बार यह कारनामा किया है। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: एडम गिलक्रिस्ट (11) और दिनेश रामदीन (10) हैं।

मौजूदा सीरीज में यह पंत का पांचवां 50+ स्कोर है। वहीं, फारुख इंजीनियर ने 1972/73 में इंग्लैंड के खिलाफ चार बार अर्धशतकीय पारियां खेलीं थीं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008/09 में चार बार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। ऐसा ही कारनामा उन्होंने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। उन्होंने चार बार 50+ स्कोर बनाए थे।

पंत ने बनाया ये रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में पंत ने धमाल मचाया। वह चोटिल जरूर थे, लेकिन उनके हौसले बुलंद थे। वह इंग्लैंड में किसी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उनके नाम 479* रन दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने एलेक स्टेवर्ट को पीछो छोड़ दिया, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1998 में 464 रन बनाए थे।

इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर

बल्लेबाज रन विपक्षी टीम साल
ऋषभ पंत 479* इंग्लैंड 2025
एलेक स्टुअर्ट 464 दक्षिण अफ़्रीका 1998
जेमी स्मिथ 415* भारत 2025
जॉनी बेयरस्टो 387 श्रीलंका 2016

 

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

बल्लेबाज छक्के
ऋषभ पंत 90*
वीरेंद्र सहवाग 90
रोहित शर्मा 88
एम.एस. धोनी 78
रवींद्र जडेजा 74

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button