दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

66 एमएलडी फिल्टर प्लांट और टंकियां बन कर तैयार, 12 जनवरी को सीएम करेंगे लोकार्पण

भिलाई। नगर निगम भिलाई सहित रिसाली निगम क्षेत्र के जनता को प्रदेश के मुख्यमंत्री जल्द ही बड़ी सौगात देने वाले हैं। भिलाई का 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट और 10 ओवर हेड टंकियां बन कर पूरी तरह से तैयार हो गई हैं और इंजीनियरों ने इसकी टेस्टिंग भी कर ली है। अब जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।

12 जनवरी को सीएम भूपेश बघेल भिलाई आने वाले है। सीएम भूपेश बघेल भिलाई के युवा महापौर और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा कराए गए इन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और जनता को बड़ी सौगात देंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। निगम के इंजीनियरों ने बताया कि 10 टंकियों की टेस्टिंग कर ली गई है। टंकियों से पानी सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट में सीधे शिवनाथ नदी से पानी लाकर फिल्टर कर शुद्ध करके पानी की सप्लाई इन नई टंकियों में की जाएगी और टंकियों से शहर के हर वार्ड और हर गली और घर में की जाएगी। महापौर देवेंद्र यादव के अथक प्रयास से यह योजना सफल हो पाई है। जिसका जल्द ही शहर वासियों को लाभ मिलेगा।

इन टंकियों से होगी पानी सप्लाई

महापौर व भिलाई नगर विधायक के अथक प्रयास सेे अमृत मिशन योजना के तहत शहर में नई 12 टंकियां बनाई गई है। इसमें से रिसाली, नेवई, टंकी मरोदा, रूआबांधा, नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया स्लाटर हाउस और फरिदनगर में नई 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट सेे पानी की सप्लाई की जाएगी।

6 नए मोटर पंप और 2 नए ट्रांसफार्मर भी लगे

66 एमएलडी फिल्टर प्लांट में 6 नए मोटर पंप लगाए गए है। दो नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए है। इसमें से 4 मोटर पंप एक साथ काम करेंगे और 2 स्टैड बाई में रहेगे। यह प्लांट पूरी तरह से हाईटेक है। एक बंद होगा तो दूसरा मोटर पंप अपने आप चालू हो जाएगा। अब पानी की समस्या नहीं होगी।

110 एमएलडी पानी की होगी सप्लाई

भिलाई निगम के पास 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट पहले से है। और अब 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट बन कर तैयार हो गया है। निगम के पास रोज 143 पानी की सप्लाई करने की क्षमता हो गई। लेकिन जरूरत के हिसाब से पानी की सप्लाई की जाएगी। अनुमान है कि रिसाली और भिलाई मिलाकर 110 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाएगी।

24 घंटे मिलेगा पानी

जब पूरा सिस्टम शुरू हो जाएगा। तब लोगों को 24 घंटे भरपूर पानी मिलेगा। वार्ड 5 और 6 जहां गंभीर पानी की समस्या रहती थी। वहां स्लाटर हाउस पानी टंकी से भरपूर पानी दिया जाएगा। इसी प्रकार हाउसिंग बोर्ड, घासीदास नगर, कुरूद की जनता को भी पानी की समस्या नहीं होगी। खुर्सीपार और छावनी में पानी सप्लाई की जा रही है। महापौर देवेंद्र यादव के महापौर बनने के पहले यहां के लोगों को काफी दिक्कत होती थी। केमिकल पानी आता था। लेकिन अब शुद्ध पानी मिलने लगा है।

300 किलोमीटर पाइन लाइन बिछाए

महापौर देेवेंद्र यादव ने शहर के एक भी परिवार पानी की समस्या न जूझे इसलिए पूरे शहर में 300 किलोमीटर पाइप लाइन बिछवाया है। यही नहीं अधिकारियों को फिर से सर्वे कराकर 150 किलोमीटर पाइप लाइन और बिछवा रहे हैं। जिसका काम तेजी से चल रहा है। इस काम के पूरे होने से शहर के हर गली और घर जो पहले छूट गए थे। उनके यहां तक पानी पहुंचाया जाएगा।

जनता की सेवा ही हमारा धर्म

जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। भिलाईवासियों हित और विकास के लिए हम हर संभव लगातार प्रयास कर रहे हैं। पानी की समस्या खुर्सीपार और छावनी में सबसे अधिक थी। इसलिए यहां टंकी बनवाया गया और सबसे पहले यहीं पानी सप्लाई शुरू की गई। भरपूर पानी मिलने से क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है।

देवेंद्र यादव, महापौर व विधायक भिलाई

Related Articles

Back to top button